फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: IAS-IPS के ट्रांसफर पर सियासत, जीतू पटवारी बोले- क्या इससे जनता की परेशानी कम होगी? BJP का पलटवार

Sun, 11 Aug 2024 04:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्रांसफर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया। इस पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन
तबादले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने शनिवार देररात 26 आईएएस और 21 आईपीएस के ट्रांसफर किए। अब इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्रांसफर को लेकर सरकार पर निशाना साधा । उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि शनिवार देर रात 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए!  उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव  क्या उम्मीद की जा सकती है कि मध्यप्रदेश में कानून/व्यवस्था की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी? गृहमंत्री के रूप में अब आपका परफॉर्मेंस ठीक होगा? अपराधों में कमी आएगी और जनता की परेशानियां भी कम होंगी! लेकिन, क्या ऐसा होगा? 
विज्ञापन

 

सावन के अंधे को, हरा ही हरा दिखता है
इस पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा किजीतू पटवारी जी, सावन के अंधे को, हरा ही हरा दिखता है! 
15 महीने की कमलनाथ सरकार में जिन्होनें सिर्फ तबादला उद्योग ही चलाया हो, उनको प्रशासनिक सुधार और प्रक्रिया क्या समझ आएगी। यह उद्योग तो तब था, जब आपकी सरकार में  सुबह आदेश निकलता था और वल्लभ भवन के भ्रष्टाचारी कांग्रेसी दलालों के माध्यम से शाम को आदेश बदल दिया जाता था। मध्यप्रदेश में भाजपा की मोहन सरकार का सुशासन है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जाता  है। आप तो बस कार्यालय बंद करके अपने रविवार के अवकाश का आनंद लें!
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें