फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के प्रतिष्ठित ब्रांड के पिज्जा में निकला प्लॉस्टिक का टुकड़ा, एफएसएसएआई को शिकायत

Mon, 05 Feb 2024 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कोलार निवासी राजकुमार साहू ने 19 जनवरी को कोलार स्थित पिज्जा सेंटर से तीन पिज्जा ऑर्डर किए।  उन्होंने अपने बेटे के साथ स्टोर से केश पेमेंट के साथ डिलीवरी ली। जब वह घर जाकर परिवार के साथ पिज्जा खाने लगे तभी उनके बेटे अंशुल के मुंह से पिज्जा खाते समय एक प्लॉस्टिक का टुकड़ा निकला।
विज्ञापन
pizza - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित ब्रांड के पिज्जा में प्लॉस्टिक का टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। इस मामले में खाद्य विभाग और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) से शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोलार निवासी राजकुमार साहू ने 19 जनवरी को कोलार स्थित पिज्जा सेंटर से तीन पिज्जा ऑर्डर किए।  उन्होंने अपने बेटे के साथ स्टोर से केश पेमेंट के साथ डिलीवरी ली। जब वह घर जाकर परिवार के साथ पिज्जा खाने लगे तभी उनके बेटे अंशुल के मुंह से पिज्जा खाते समय एक प्लॉस्टिक का टुकड़ा निकला। जब इस संबंध में स्टोर पर शिकायत की तो मैनेजर ने कहा कि प्याज होगा। इसके बाद उन्होंने मैनेजर से अधिकृत व्यक्ति को भेजकर उसे कंफर्म करने को कहा।

इसके बाद स्टोर से एक व्यक्ति आया और उसने भी प्लॉस्टिक का टुकड़ा होने की बात कही। इसके बाद स्टोर मैनेजर ने राजकुमार को स्टोर की तरफ से दूसरा पिज्जा भेजने का ऑफर दिया। जब उन्होंने शिकायत करने के लिए ऑनलाइन शिकायत का नंबर मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद लिखित शिकायत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भोपाल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। अभी जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें