पं. प्रदीप मिश्रा
- फोटो : फाइल फोटो
भाजपा में पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा के समापन के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा की। कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राम जन्मभूमि की तरह कृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी खुद आकर प्रमाण दिखाएंगे। जैसे राम जन्मभूमि की खुदाई में शिलाएं सामने आई थीं, वैसे ही कृष्ण जन्मभूमि में भी प्रमाण सामने आएंगे।
अच्छे संस्कार ही रोक सकेंगे लव जिहाद
लव जिहाद को लेकर पंडित मिश्रा ने कहा कि अपराध सरकार नहीं रोक सकती। माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार दें। बेटियां लगातार शिकार हो रही हैं। लव जिहाद को घर के संस्कार ही रोक सकते हैं। धर्मांतरण को लेकर कहा कि अपने परिवार को अच्छे से रखो। उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर कहा कि भारत पहले से हिंदू राष्ट्र है। एक दूसरे से प्रेम ही हिंदू राष्ट्र है। सभी समाज एकजुट होकर काम करें यही रामराज्य है।
हमीदिया का नाम बदला जाएगा
हमीदिया अस्पताल का नाम बदलने का कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे नाम बदलने की श्रंखला में हमीदिया का नाम बदला जाएगा।
हमारे धर्म के लोग ही अंधविश्वास के आरोप लगाते है
हिंदू साधु-संतों पर अंधविश्वास के आरोपों पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा हमारे धर्म के लोग भी हमारे साधु-संतों पर अंधविश्वास का आरोप लगाते है।
इसलिए दूसरे धर्मों के लोग भी उन आरोपों को आगे बढ़ाते हैं.