फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics: पदक विजेता का भोपाल में मंत्री सारंग ने किया स्वागत, विवेक बोले- हार्ट ब्रेकिंग था जर्मनी वाला मैच

Sun, 11 Aug 2024 10:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल एयरपोर्ट पर कांस्य पदक विजेता और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का  मध्यप्रदेश पुलिस और खेल विभाग ने उनका जोशीला स्वागत किया। खेल मंत्री विश्वास सारंग खुद सागर का वेलकम करने एयरपोर्ट पहुंचे। 
विज्ञापन
पटक विजेता विवेक सागर का भाेपाल में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का मध्यप्रदेश में भव्य स्वागत किया गया है। भोपाल एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश पुलिस और खेल विभाग ने उनका जोशीला स्वागत किया। खेल मंत्री विश्वास सारंग खुद सागर का वेलकम करने एयरपोर्ट पहुंचे। इस अवसर पर विवेक सागर ने कहा कि देश और प्रदेश का जो प्यार मिला उससे बेहद खुश हूं। मंत्री विश्वास सारंग मेरा वेलकम करने आए। मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में हम और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मीडिया से बात विवके सागर ने कहा कि जर्मनी वाला मैच मेरे लिए और सभी के लिए हार्ट ब्रेकिंग था, फिर हमनें कमबेक किया और कांस्य पदक पर फोकस करते हुए आगे बढ़े। हमें सफलता मिली। 
विज्ञापन

 
 

सागर ने मुख्यमंत्री के कास्य पदक जितने पर एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा करने पर कहा कि यह एक स्पोटर्स खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात है। जब आप अच्छा करते है और आपकी सरकार प्रोत्साहन के रूप में बढ़ावा देती है और मोटिवेशन देती है। सागर ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम अच्छा प्रदर्शन करें। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विवेक और पूरी टीम ने हमारा गौरव बढ़ाया। मध्यप्रदेश पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश पुलिस खेल विभाग के 50 खिलाड़ी डीएसपी विवेक सागर की अगवानी की।
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें