फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला ओकेंद्र राणा हरियाणा से गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 09:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलते व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने आकेंद्र सिंह राणा की पहचान की और उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
ओकेंद्र राणा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करणी सेना के आंदोलन के बीच असामाजिक तत्वों ने अपराधिक गतिविधियों को इंजाम दिया। इसमें से एक अपराधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने आरोपी ओकेंद्र राणा को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह फेमस होना चाहता था कि इसलिए जोश जोश में उसने आपत्तिजनक शब्द बोल दिए।

विज्ञापन

 
जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना ने जंबूरी मैदान में 8 जनवरी को जनआंदोलन किया था। यह आंदोलन 11 जनवरी को समाप्त हुआ। इस बीच 10 जनवरी को कुछ असामाजिक तत्वों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने ओकेंद्र सिंह राणा की पहचान की और उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
 
ओकेंद्र ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह करणी सेना के जनआंदोलन में शामिल होने भोपाल आया था। वह फेसम होना चाहता था। जोश जोश में उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोल दिए। इस मामले में करणी सेना की तरफ से भी मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले की निंदा कर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया था। करणी सेना ने ओकेंद्र सिंह से अपना कोई संबंध नहीं होने की बात कही हैं। पुलिस अब ओकेंद्र के साथ वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान और धरपकड़ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें