राज्य सरकार ने जबलपुर रेल पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा को छिंदवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में शुक्रवार को सरकार ने आदेश जारी कर दिए।
गृह विभाग की तरफ से अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए। इसमें 2013 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनायक वर्मा को जबलपुर रेल पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बता दें छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से पद खाली था। उनके जाने के बाद से एडिशनल एसपी संजीव उईके उनका काम संभाल रहे थे। अब विनायक वर्मा को छिंदवाड़ा जिले के एसपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही 2014 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधीकारी वाहिनी सिंह को छिंदवाड़ा सेनानी, 8वीं वाहनी विशेष सेवा बल के साथ-साथ जबलपुर सेनानी, 6वीं वाहिनी विशेष सेवा बल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।