फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा बोले-भोपाल में हाईकोर्ट बैंच लाना और रेल कनेक्टिविटी बढ़ाना प्राथमिकता

Fri, 07 Jun 2024 06:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जनता जनार्दन की जीत है। मुझे जनता ने दो बार पार्षद, महापौर अब सांसद बनाकर संसद भेजा है। पिछले 35 साल से भोपाल में जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही है। इस बार पिछली जीतों से आगे बढ़कर पांच लाख से ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जिताया है।  प्रदेश का संगठन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भी जीत का श्रेय जाता है।
विज्ञापन
भोपाल नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। राजधानी भोपाल में 1989 से लगातार भाजपा जीतती आ रही है। इस बार फिर जनता ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को पांच लाख से ज्यादा वोटों से विजयी बनाया है। नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में भोपाल संसदीय सीट को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भोपाल और सीहोर को ट्विन सिटी के रूप में डेवलप करेंगे। 
विज्ञापन


सवाल- आप अपनी जीत का श्रेय किसे देंगे? 
शर्मा- यह जनता जनार्दन की जीत है। मुझे जनता ने दो बार पार्षद, महापौर अब सांसद बनाकर संसद भेजा है। पिछले 35 साल से भोपाल में जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही है। इस बार पिछली जीतों से आगे बढ़कर पांच लाख से ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जिताया है। प्रदेश का संगठन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भी जीत का श्रेय जाता है। 

सवाल- आपकी प्राथमिकता में क्या रहेगा? 
शर्मा- भोपाल की संसदीय क्षेत्र का विकास मेरी प्राथिकता में रहेगा। इसमें रेल कनेक्टविटी, एयर कनेक्टिविटी और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्र में काम करना है। भोपाल की पहचान आज गैस त्रासदी के रूप में होती है। इस पहचान को बदलना है। यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री की जगह पर दबे कचरे का जल्द से जल्द निष्पादन करना और उस जगह पर पार्क और नई इंडस्ट्री लाना रहेगा। ताकि शहर की अलग पहचान के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े। 
विज्ञापन


सवाल- शहर के विकास में किस तरह भूमिका निभाएंगे? 
शर्मा- भोपाल संसदीय क्षेत्र में भोपाल और सीहोर जिला आता है। इन दोनों के लिए डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। गांधी नगर और अहमदाबाद की तरह भोपाल-सीहोर को ट्विन सिटी के रूप में विकसित करेंगे। यहां लंबे समय से हाईकोर्ट की खंडपीठ लाने की मांग होती रही है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करूंगा। राज्य सरकार के साथ 2005 के मास्टर प्लान के प्रस्तावित सड़कों से अतिक्रमण हटाकर उनका निर्माण करने की दिशा में काम किया जाएगा। ताकि अव्यवस्थित यातायात की समस्या से जनता को राहत मिले। 

सवाल- भोपाल का मास्टर प्लान तक अब तक लागू नहीं हुआ? 
शर्मा- भोपाल का मास्टर प्लान भी जल्द आ रहा है। उसमें शहर का विकास आने वाले 25 सालों की जरूरत के हिसाब से इसे तैयार किया जाएगा। भोपाल मेट्रो को सीहोर और मंडीदीप तक चलाने के लिए आगे मांग करेंगे। साथ ही मेरा सबसे ज्यादा फोकस अब शहर के बेतरतीब हो रहे विस्तार को रोकना है। सरकार के साथ अवैध कॉलोनी काटने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और उसे काटने से रोकने पर गंभीरता से काम करने को कहा जाएगा। 

सवाल- पर्यावरण के क्षेत्र में क्या करेंगे? 
शर्मा- इस बार सभी को महसूस हुआ कि शहर भट्टी की तरह तपे। इससे पहले ऐसी गर्मी नहीं देखी। इसका कारण शहर में सीमेंट क्रांकीट का बढ़ता जाल है। हम विकास को नहीं रोक सकते, लेकिन पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी गंभीरता से काम करने की जरूरत है। आने वाले समय में शहर के संगठनों को जोड़कर पौधरोपण समेत पर्यावरण को बचाने के लिए जरूरी अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें