फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: IPL की तर्ज पर MPL सिंधिया कप की शुरुआत, ट्रॉफी व जर्सी रिवील सेरेमनी का आयोजन

Tue, 11 Jun 2024 12:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में इंडियन प्रीमियर की तरह एमपीएल सिंधिया कप की शुरुआत होने जा रही है। एमपीएल सिंधिया कप के चेरमैन महाआर्यमन सिंधिया ने ट्रॉफी व जर्सी रिवील सेरेमनी के आयोजन में शामिल हुए। 
विज्ञापन
महाआर्यमन सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। इसमें प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एमपीएल सिंधिया कप 15 जून से 23 जून के बीच होगा। इसके मैच ग्वालियर में खेले जाएंगे। एमपीएल के चेयरमैन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया है। सोमवार को महाआर्यमन सिंधिया एमपीएल की सेरेमनी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के संबोधन में उन्होंने कहा कि मेरा नहीं मेरे दादाजी का विजन था। वो हमेशा चाहते थे कि प्रदेश में एक लीग हो, जिससे हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच मिले। उनको रोजगार मिले और अनुभव के साथ ही अपनी प्रतिभा को दिखाने का प्लेटफॉर्म मिले। 
विज्ञापन


महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि इसे ही मैंने अपना लक्ष्य बनाया। इस लीग से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब हमारे मध्य प्रदेश की आईपीएल टीम होंगी। मुझे आशा है कि इस साल हम बहुत सफल होंगे। महाआर्यमन ने कहा कि मेरा उद्देश्य खेल है, क्रिकेट है। पिता जी के आदेश के पालन भी है। उन्होंने कहा कि एमपीएल के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ देश के लिए खेलने का मौका मिलेगा। एमपीएल में पांच टीमें हिस्सा लेगी। इसमें भोपाल लेपर्ड, ग्वालियर चीता, जबलपुर लायंस, मालवा पैंथर और रीवा जगुआर है। इसके सभी मैच ग्वालियर में आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें