फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का महाभियान: सीएम और प्रदेश अध्यक्ष तीन सितंबर को लेंगे सदस्यता, पहले दिन 41 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Sun, 01 Sep 2024 09:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 
भाजपा का सदस्यता महाभियान सोमवार से देश में शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तीन सितंबर को सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा ने पहले दिन 41 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश का सदस्यता अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सदस्य बनने के साथ मंगलवार से शुरू होगा। हालांकि, पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क सदस्य बनने के साथ हो जाएगी। प्रदेश भाजपा ने 41 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को मिस्डकॉल कर पार्टी का सदस्य बना कर रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है, जो वर्तमान सदस्यों की संख्या से 55 लाख अधिक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष टारगेट दिए गए हैं, ताकि इसे सफल बनाया जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाने की बात की है। प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक पूरा करने  किया जाएगा। मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान एक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, जो पार्टी को देश में सबसे बड़ा सदस्यता संगठन बनाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

 
ऐसे बनाएंगी भाजपा डेढ़ करोड़ सदस्य
मध्य प्रदेश में भाजपा के पास 41 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को चार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिससे कुल 1 करोड़ 64 लाख नए सदस्य बना जा सकते हें। इसके अलावा सांसदों को 25-25 हजार सदस्य, मंत्री और विधायकों को 15-15 हजार सदस्य, महापौर, जिला पंचाय अध्यक्षकों को 15-15 हजार सदस्य और नगर पालिका अध्यक्षों को 5 से 6 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 

तीन सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान
भाजपा में हर छह साल में पार्टी में सदस्यता का नवीनीकरण होता है। इसलिए हर कार्यकर्ता को दोबारा सदस्यता लेनी होती है। इस अभियान के जरिए समाज के हर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सदस्यता के साथ दो सितंबर से अभियान की शुरुआत करेगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सदस्यता के साथ ही प्रदेश में इस अभियान का आधिकारिक शुभारंभ होगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। हमने पहले दिन 41 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें