फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फिर दिखेगी मुख्यमंत्री मोहन यादव और राघवेंद्र सिंह की जुगलबंदी, पहले भी रह चुका है गजब का तालमेल

Sat, 16 Dec 2023 09:43 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

सीएम मोहन यादव और उनके नवनियुक्त प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं। इससे पहले ये दोनों टूरिज्म निगम में साथ-साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और आईएएस अधिकारी राघवेंद्र सिंह की जोड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और आईएएस अधिकारी राघवेंद्र सिंह की जोड़ी नई नहीं है। पहले भी यादव और सिंह में गजब का तालमेल नजर आ चुका है। जी हां डॉक्टर मोहन यादव के मध्यप्रदेश टूरिज्म निगम के अध्यक्ष रहते हुए राघवेंद्र सिंह निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर हुआ करते थे। उस दौरान भी इन दोनों के बीच बेहतरीन अंडरस्टेडिंग थी, जिसके चलते निगम ने पर्यटन के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे।

विज्ञापन


दोनों के टीम वर्क से निगम की झोली में कई अवार्ड आए थे। इसके साथ ही दुनिया भर में टूरिज्म के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की एक अलग ही पहचान स्थापित हुई थी। इस दौरान दोनों ने मिलकर निगम में कई नवाचार किए थे, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। सीएम डॉक्टर यादव ने राघवेंद्र सिंह को अपना प्रमुख सचिव नियुक्त कर उन पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। इसके साथ ही ये जोड़ी एक बार फिर मैदान में साथ-साथ काम करते नजर आएगी।

बता दें, शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मनीष रस्तोगी की जगह राघवेंद्र सिंह को सीएम का प्रमुख सचिव बनाया गया है। सीएम का यह पहला प्रशासनिक बदलाव है।
विज्ञापन


इन विभागों में कर चुके हैं काम 
राघवेंद्र सिंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती मध्यप्रदेश के तेज तर्रार आईएएस अधिकारियों में की जाती है। उन्होंने मटेरियल इंजिनियरिंग में एम टेक किया है। उनकी पहली पोस्टिंग डिफ्टी कलेक्टर के तौर पर होशंगाबाद में हुई थी। इसके बाद वे जिला पंचायत सीईओ इंदौर बने। उन्होंने मध्यप्रदेश के शहडोल, दमोह, सीहोर और इंदौर में कलेक्टरी की। वे पर्यटन निगम और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी रहे। वे कमिश्नर वाणिज्य कर भी रह चुके हैं। उन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव का जिम्मा मिल चुका है। जनसंपर्क विभाग में प्रमुख सचिव का भी दायित्व भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें