मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, टीटी नगर ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। देशभर के सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में इस विद्यालय ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। इस सम्मान के साथ मॉडल स्कूल ने लगातार तीसरी बार टॉप रैंक हासिल करते हुए हैट्रिक पूरी की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला मध्यप्रदेश का पहला सरकारी विद्यालय बन गया है।
शिक्षा, नवाचार और समग्र विकास का आदर्श उदाहरण
एजुकेशन वर्ल्ड, जो कि देशभर के स्कूलों की गुणवत्ता पर आधारित रैंकिंग जारी करता है, उसने स्कूलों को परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, खेल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेंटल वैलबीइंग, शिक्षकों की गुणवत्ता व उपलब्धता, और तकनीकी नवाचार जैसे कई मानकों पर परखा।
मॉडल स्कूल को इसलिए मिली सफलता
- स्टूडियो क्लासेस: जहां से अन्य स्कूल वर्चुअली जुड़ते हैं और उच्च गुणवत्ता वाले लेक्चर का लाभ उठाते हैं।
- साइकोलॉजी लैब: जहां बच्चों की मानसिक स्थिति का मूल्यांकन कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि वे पढ़ाई के दबाव में मानसिक तनाव का शिकार न हों।
-
यह भी बनी वजह: मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित शिक्षक, और विविध एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियां भी इस रैंकिंग में निर्णायक रही।
यह भी पढ़ें-
सीएम आवास पर कल किसान सम्मेलन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के किसान होंगे शामिल
सम्मान समारोह में मिली राष्ट्रीय पहचान
नई दिल्ली में आयोजित हुए पुरस्कार समारोह में भारत सरकार के वित्तीय सलाहकार विनय प्रताप सिंह ने मॉडल स्कूल की प्राचार्य रेखा शर्मा को यह पुरस्कार भेंट किया। यह अवसर केवल स्कूल के लिए नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षा तंत्र के लिए गौरव का क्षण बना। प्राचार्य रेखा शर्मा ने इस उपलब्धि को विद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों, अभिभावकों और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मॉडल स्कूल का नहीं, पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों का है। यह दिखाता है कि संसाधनों की सीमाएं भी उत्कृष्टता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।
यह भी पढ़ें-
भोपाल में धनतेरस के पहले बाजारों में पुख्ता इंतजाम, पुलिस और नगर निगम अलर्ट पर,ऐसी रहेगी व्यवस्था
नवाचार की राह पर आगे बढ़ता मॉडल स्कूल
प्राचार्य शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में स्कूल में और भी कई शैक्षणिक नवाचार किए जाएंगे। बच्चों की समग्र भलाई और व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा के हर पहलू में सुधार और नवीनता की दिशा में काम किया जाएगा।