फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने लौटाए सुरक्षा गार्ड, बाइक और बस में आम यात्रियों जैसी कर रहे यात्रा

Mon, 14 Oct 2024 04:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने जिले में नशे के कारोबार और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की है। विधायक ने न केवल शासन द्वारा दिए गए सुरक्षा गार्ड और अन्य सुविधाएं लौटा दी हैं, बल्कि अब वे बिना सुरक्षा के बाइक और सार्वजनिक बस से आम यात्रियों की तरह यात्रा कर रहे हैं। इस विरोध के चलते वे फिर से चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक प्रदीप पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के कारोबार के नाराज मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।  विधायक प्रदीप पटेल ने शासन द्वारा दिए गए गनमैन को हटा दिया है और सरकारी वाहन समेत अन्य सभी सुविधाओं को भी वापस कर दिया है। वे क्षेत्र में बाइक और बस में बिना किसी सुरक्षा के सफर कर रहे है। वह रीवा से मऊगंज बस में सफर कर पहुंचे। विधायक ने यह कदम पुलिस प्रशासन से नाराजगी के चलते उठाया है, क्योंकि उनके अनुसार, जिले में नशीली दवाओं, गांजा और अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है और पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी के सामने दंडवत विरोध
विधायक प्रदीप पटेल पिछले कुछ समय से नशा कारोबारियों के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चला रहे हैं। हाल ही में वे मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एडिशनल एसपी के सामने जमीन पर लेटकर दंडवत विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारियों की नशा कारोबारियों के साथ सांठगांठ है, जिसके कारण जिले में नशे का अवैध कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे मामला और तूल पकड़ गया।

सरकार की नीतियों पर सवाल 
विधायक ने न सिर्फ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं बल्कि उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया है। नशा माफियाओं पर कार्रवाई न होने से वे पुलिस और प्रशासन से बेहद नाराज हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं और विरोध स्वरूप सारी सरकारी सुविधाएं लौटा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें