फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मनीष सिंह प्रमुख सचिव जल संसाधन विभाग, जी व्ही रश्मि सचिव कार्मिक जीएडी बनी

Thu, 06 Jul 2023 08:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर/ नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव से पहले प्रदेश में  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर/नवीन पदस्थापना के गुरुवार को अदेश जारी किए है। इस संंबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के प्रमुख सचिव 1997 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग  के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को दिया गया। वहीं, प्रबंधक संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त जी व्ही रश्मि को सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।  प्रबंधक संचालक, कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार 2011 बैच के आईएएस अधिकारी गौतम सिंह को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव 1998 बैच के आईएएस अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त एवं पुनर्वाास आयुक्त का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। श्रीवास्तव के कार्यभार ग्रहण करने पर मनीष रस्तोगी राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त एवं पुनर्वाास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें