फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला मित्र से कार पर बनवाए लिपस्टिक से चुंबन के 3400 निशान, पुलिस ने काटा 5500 का चालान

Mon, 24 Aug 2026 10:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्वालियर में रील वायरल करने के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही वीडियो का हिस्सा बना दिया। कार पर 3400 किस के निशान बनाए गए और रील को 55 लाख व्यूज मिले, लेकिन ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस ने 5500 रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने कार ऑनर का चालान काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रील को वायरल करने के चक्कर में ग्वालियर के एक युवक ने अपनी कार को ही वीडियो का हिस्सा बना दिया। उसकी महिला दोस्त ने कार की बॉडी पर करीब 3400 बार किस कर लिपस्टिक के निशान बना दिए। इसके बाद युवक ने कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। रील को एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज मिले। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती नजर आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की और 5500 रुपये का चालान काट दिया। यातायात पुलिस के अनुसार, कार नंबर MP07 CC 9452 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की तलाश शुरू की और उसका पता ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया और उसके मालिक आदित्य सिकरवार को पूछताछ के लिए बुलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सरकारी खजाने पर नजर रखने वालों पर शिकंजा, 530 से ज्यादा पर FIR; 223 करोड़ की रकम वापस

साढ़े तीन घंटे में बनाए थे निशान
पुलिस पूछताछ में आदित्य ने बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसकी महिला मित्र ने बनाए थे। कार खड़ी थी और उसकी बॉडी पर करीब 3400 किस किए गए। इस पूरी प्रक्रिया में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। इसके बाद कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। युवक के मुताबिक, उसका मकसद सोशल मीडिया पर अलग तरह की रील बनाना और उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना था। रील वायरल भी हुई और करीब 55 लाख व्यूज मिल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  MP News: घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट, बाढ़ में पुल-पुलियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट

थाने में पानी से साफ किए निशान
पुलिस के अनुसार, आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद उसने थाने में कार की बॉडी पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5500 रुपये का चालान किया। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रील या वीडियो के लिए सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन न करें। मोटर व्हीकल एक्ट का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें