फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में 24 करोड़ की शराब, 9 करोड़ की ड्रग्स समेत 103 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त

Thu, 11 Apr 2024 08:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने में जुटा हुआ है। इसी के तहत आयोग ने अब तक प्रदेश में अब तक 103 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की है। इसमें नगद राशि के साथ अवैध शराब, मादक पदार्थ, ज्वैलरी भी शामिल है। 
 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव होना है। इसमें प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान को 6 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए आयोग जुटा हुआ है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 10 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रुपए नगद राशि समेत 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर शराब भी शामिल है, जिसका मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13 हजार 47 रूपये है।

इसी तरह 19 करोड़ 41 लाख 46 हजार 215 रूपये मूल्य के 14 हजार 780 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 40 लाख 40 हजार 623 रूपये मूल्य की 437 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएं भी जब्त की गई हैं। साथ ही 36 करोड़ 9 लाख 56 हजार 125 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंट्स आदि) भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें