फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बोर्ड परीक्षाओं में खराब रिजल्ट को लेकर कमलनाथ बोले- झूठ बोलने की जगह बच्चों का भविष्य संभाले सरकार

Tue, 30 Apr 2024 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बोर्ड परीक्षाओं में खराब रिजल्ट को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, झूठ बोलने की जगह बच्चों का भविष्य संभाले सरकार।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले आए मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के खराब रिजल्ट नई शिक्षा भी व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। इसे लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को घेरा है।

विज्ञापन


कमलनाथ ने अपने सोशल साइट एक पर लिखा है कि मध्यप्रदेश की 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम का जो विश्लेषण अब सामने आ रहा है, वह और भी ज़्यादा चिंताजनक है। अगर 30 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं, जो सभी विषय में फ़ेल हो गए तो हमें सोचना पड़ेगा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा का स्तर क्या है और इसकी गुणवत्ता किस तरह कमज़ोर होती जा रही है? सरकार झूठ बोलने की जगह बच्चों के भविष्य की चिंता करे।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं हमेशा कहता हूं कि हमें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करनी है। अगर भविष्य ख़राब हो जाएगा तो आने वाली पीढ़ी का क्या होगा? लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने, अध्यापकों की समुचित संख्या तैनात करने, अतिथि शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन देने की कोई पहल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नहीं की जा रही है। मध्यप्रदेश के राजनैतिक नेतृत्व को इवेंटबाज़ी और विज्ञापनों से फ़ुरसत नहीं है। बेहतर होगा सरकार झूठ के बल पर अपना चेहरा चमकाने के बजाय शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक निवेश और सुधार कर बच्चों का भविष्य चमकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें