फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का सीएम पर पलटवार बोले- झूठे नारियल फोड़ना और झूठ की मशीन को डबल स्पीड पर चलना हमारा काम नहीं

Wed, 07 Jun 2023 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी, पूरा प्रदेश जानता है कि आप और भारतीय जनता पार्टी की सोच किसान विरोधी है। मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने से लेकर आज तक आप किसान विरोध का कोई मौका नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। बुधवार को प्रदेश कांगेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार कर कहा कि झूठे नारियल फोड़ना और झूठ की मशीन को डबल स्पीड से चलाना हमारा काम नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी, पूरा प्रदेश जानता है कि आप और भारतीय जनता पार्टी की सोच किसान विरोधी है। मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने से लेकर आज तक आप किसान विरोध का कोई मौका नहीं छोड़ते। मैं आपसे स्पष्ट पूछना चाहता हूं कि अगर मंदसौर में किसानों की हत्या आपकी सरकार के इशारे पर नहीं की गई तो फिर आज तक मंदसौर किसान हत्याकांड की जांच रिपोर्ट आपने सार्वजनिक क्यों नहीं की? मंदसौर और पूरे प्रदेश के किसानों के खिलाफ आप हमेशा काम क्यों करते हैं?

कर्जमाफी को क्यों बंद किया
पीसीसी चीफ ने कहा कि आप मुझसे पूछते है कि मैं किसानों के बीच गया या नहीं गया? मध्य प्रदेश का किसान आपसे पूछता है कि आप ओलावृष्टि में क्यों नहीं आए? आपने समय पर खाद और बीज क्यों उपलब्ध नहीं कराया? कांग्रेस सरकार ने जो किसान कर्ज माफी की थी उसे आपने क्यों बंद कर दिया? कमलनाथ ने कहा कि एक बात याद रखिए कांग्रेस सर्व समाज और किसानों की पार्टी है। हम किसानों की सेवा के लिए राजनीति करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। भाजपा की तरह झूठे नारियल फोड़ना, गाल बजाना और झूठ की मशीन को डबल स्पीड पर चलाना हमारा काम नहीं है।
विज्ञापन


शिवराज ने किया था कमलनाथ पर तंज
बता दें, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर बुधवार सुबह जमकर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ पर मौतों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही सीएम फेस को लेकर तंज कसा कि शादी विवाह का पता नहीं है, लेकिन यह लोग शेरवानी सिलवाकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें