फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश के कुओं में जहरीली गैस से बचाव के लिए निर्देश जारी, सीएम ने चार मौतों पर दु:ख जताया

Sat, 03 Aug 2024 12:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के कुओं में जहरीली गैस से हुई दर्दनाक मृत्यु की घटनाओं के बाद प्रमुख सचिव राजस्व और पेदन राहत आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए कि आम नागरिक कुएं के अंदर न जाएं। सीएम ने उक्त घटना पर दुख जताया है।
 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण चार लोगों की मौत के बाद प्रमुख सचिव राजस्व और पेदन राहत आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी किया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए कि आम नागरिक कुएं के अंदर न जाएं। राजस्व राहत आयुक्त ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि कुएं की गहराई में कार्बन मोनो आक्साइड जैसी जहरीली गैसें पाई जाती हैं, जिससे व्यक्ति तत्काल बेहोस हो जाता है और मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि कटनी और छतरपुर जिलों में हुई घटनाएं अत्यंत हृदय विदारक हैं और हमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने जताया गहरा दु:ख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहरीली गैस के रिसाव के कारण दम घुटने से चार व्यक्तियों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षाकाल में इस तरह की दुर्घटनाओं के पीछे मानवीय लापरवाही भी जिम्मेदारी होती है। जिलों में प्रशासन को भी मुस्तैद किया गया है कि इस तरह की घटनाएं न हों। आमजन के सजग रहने से भी ऐसी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें