फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हरदा ब्लास्ट में सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को हटाया

Wed, 07 Feb 2024 09:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटा कर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने हरदा पहुंचे। इसके बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग हटा कर मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन


वहीं, हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया गया। कंचन को हटा कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए। पुलिस अधीक्षक पर घटना के बाद सक्रियता नहीं दिखाने और फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें