फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धार्मिक नगरों में शराबबंदी का पूर्व सीएम उमा भारती ने स्वागत किया, सीएम बोले- यह सरकार की प्राथमिकता

Wed, 22 Jan 2025 07:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के 13 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस पर एक अप्रैल से अमल हो सकता है। इस फैसले की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सराहना की। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें धन्यवाद कहते हुए कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। 
 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य के 13 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का निर्णय लिया है। यह निर्णय एक अप्रैल से लागू किया जा सकता है। इस फैसले की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सराहना की है और इसे 'अभूतपूर्व' करार दिया है। उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय अभूतपूर्व है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन।  
विज्ञापन

 

इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमा भारती के ट्वीट पर जवाब दिया कि आदरणीय दीदी प्रणाम, प्रदेश के धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इससे न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान होगा, बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा मिलेगी। आपके आशीर्वचन के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें