प्लेटफार्म तैयार करने वाले विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
आपने नए कपड़े खरीदने के बहुत से ऑनलाइन एप एवं साइड्स में देखे होंगे लेकिन, अब यूज कपड़ों को बेचने और खरीदने का एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस में आप महंगे कपड़ों को एक-दो बार उपयोग कर के बेंच सकते हैं। साथ ही जिन्हें मंहगे कपड़े पहनने का शौक तो है लेकिन रेट ज्यादा होने की वजह से खरीद नहीं पाते हैं, ऐसे लोगो के लिए यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बहुत ही उपयोगी साबित होने वाले हैं। दरअसल राजधानी भोपाल स्थित आरजीपीवी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र रिनीशा तिवारी, सुमेध गोडबोले और तनिष्क अग्रवाल ने एक ऐसी वेबसाइट बनाई है। इन विद्यार्थियों का कहना है इससे थ्रिफ्ट कल्चर यनी बचत संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
पूरी तरह फ्री रहेगी वेबसाइट
रिनीशा तिवारी ने बताया कि इस प्लेटफार्म से कपड़े की शौकीन लोग महंगे कपड़े एक दो बार उपयोग करने के बाद बेंच भी सकते हैं। साथ ही इसी प्लेटफार्म से वे कपड़े खरीदे भी जा सकेंगे। इन विद्यार्थियों का कहना है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फ्री रहेगी। केवल उपयोग करने वालों की सुरक्षा की दृष्टि से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
चैटबॉट पूरी तरह से कस्टम कोड किया
रिनीशा तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन थ्रिफ्ट स्टोर प्लेटफॉर्म यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जो उपयोगकर्ताओं को पुराने, लेकिन अच्छी स्थिति में मौजूद कपड़े खरीदने और बेचने की सुविधा प्रदान करता है। कस्टम एआई चैटबॉट यह चैटबॉट पूरी तरह से कस्टम कोड किया गया है, जिसमें प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी) और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग किया गया है। यह प्लेटफॉर्म एक एआई चैटबॉट के साथ एकीकृत है, जो ग्राहकों के सवालों को प्रभावी ढंग से हल करता है, उत्पाद खोजने और खरीदारी प्रक्रिया को आसान बनाता है।
छोटे व्यवसायों के लिए उपयोगी
तनिष्क अग्रवाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल उपयोगकर्ताओं के लिए बल्कि छोटे व्यवसायों के लिए भी उपयोगी है, जो अपने खुद के प्लेटफॉर्म शुरू करना चाहते हैं। कस्टम एआई चैटबॉट के जरिए ग्राहक तुरंत अपनी जरूरत के अनुसार सही उत्पाद खोज सकते हैं। इससे प्लेटफॉर्म पर उनका अनुभव सहज और संतोषजनक बना रहेगा।