फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल स्टेशन पर क्यूआर स्कैन कर जनरल टिकट की सुविधा, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुविधा

Sun, 25 Feb 2024 05:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल स्टेशन पर क्यूआर स्कैन कर जनरल (अनारक्षित) टिकट बनवाने की सुविधा शुरू की गई। भोपाल मंडल पश्चिम मध्य रेलवे का पहला मंडल है जहां क्यूआर कोड डिवाइस लगाई गई है।
विज्ञापन
भोपाल रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड की सुविधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल स्टेशन पर जनरल (अनारक्षित) टिकट का भुगतान अब क्यूआर कोड से कर सकते हैं। भोपाल रेल मंडल ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत भोपाल स्टेशन के सिंगल यूटीएस काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैनिंग डिवाइस लगाई है। इस पहल से यात्रियों को डिजिटल भुगतान की आसान सुविधा मिल रही है। यह कदम डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को बढ़ावा देगा और कैश लेस लेनदेन में मदद करेगा। भोपाल मंडल पश्चिम मध्य रेलवे का पहला मंडल है जहां क्यूआर कोड डिवाइस लगाई गई है। यह सुविधा अभी भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर स्थित काउंटर पर शुरू की गई है ताकि यात्रियों के फीडबैक भी लिए जा सकें।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने  बताया कि इस सिंगल यूटीएस क्यूआर कोड स्कैनिंग डिवाइस से यात्रियों को तीव्र भुगतान की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही चेंज/ खुल्ले पैसे आदि की दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। इसके लिए यात्री को अपना डेस्टिनेशन स्टेशन बताना होगा, जिसके बाद काउंटर पर मौजूद रेलवे कर्मचारी यात्री का टिकट जनरेट करने के लिए स्टेशन कोड डालकर टिकट के लिए सिस्टम को कमांड देगा, जिसके बाद खिड़की पर लगी स्क्रीन पर क्यूआर कोड जनरेट होगा, यात्री द्वारा इसका पेमेंट होते ही सिस्टम ऑटोमैटिक टिकट जनरेट कर देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें