फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आयुष विभाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को टेबल वर्क से हटाकर पढ़ाने और इलाज में लगाया जाएगा

Sat, 19 Jul 2025 10:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आयुष विभाग सरकारी कालेजों के डॉक्टरों और प्रोफेसरों को फिर से पढ़ाई और इलाज से जोड़ने की तैयारी की है, जो अब तक ऑफिस के काम में लगे हैं। इसको लेकर विभाग कुछ प्रावधान करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत प्रोफेसर और डॉक्टरों को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे डॉक्टर जो केवल ऑफिस बैठकर प्रशासनिक काम करते हैं, उन्हें दोबारा पढ़ाई और इलाज से जुड़ी सेवाओं में लगाया जाएगा। सरकार का मानना है कि डॉक्टरों और प्रोफेसरों को मरीजों और छात्रों से दूर बैठाकर बाबूगिरी करवाना मेडिकल सेवाओं और शिक्षा दोनों के लिए नुकसानदायक है। आयुष विभाग इसको लेकर प्रावधान करने जा रहा है। इसमें जिन डॉक्टरों के पास 20 साल से कम का शिक्षण अनुभव है, उन्हें अब 65 की बजाय 62 साल की उम्र में ही सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। यह नियम आयुर्वेद कॉलेजों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  CM Spain Visit: बार्सिलोना में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव- मध्यप्रदेश बन रहा है नया ग्लोबल ग्रोथ इंजन

क्लास रूम और क्लिनिक में मौजूदगी अनिवार्य
साथ ही मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्राध्यापक अब नियमित रूप से क्लास लें, ओपीडी में बैठें और छात्रों को मार्गदर्शन दें। इसको लेकर ही नियमों को सख्त करने की तैयारी है। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बहाने शिक्षण और मरीजों से दूरी बनाने के बहाने खत्म किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: भोपाल मे सड़क धंसी, सिटी बस के पहिए तीन फिट जमीन में समाए, क्रेन की मदद से बस को खीचा

बदलेगी डॉक्टरों की कार्यप्रणाली
बता दें लंबे समय से कई डॉक्टर ऑफिस वर्क में लगे हुए हैं और उन्होंने क्लास या मरीजों को देखना लगभग बंद कर दिया था। सरकार अब ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार कर रही है जिन्हें मूल कार्य (टीचिंग और ट्रीटमेंट) में वापस भेजा जाएगा। यह पहल विभागीय जवाबदेही और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  MP News: स्पेन में गूंजा मध्य प्रदेश का विजन, सीएम मोहन यादव ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें