फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जिला अध्यक्ष बोले- वक्फ की जमीन पर कब्जा चाहिए तो पैसा दो... मुझे बोर्ड अध्यक्ष तक पहुंचाना होता है

Fri, 27 Sep 2024 11:09 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुना  निवासी छुट्टन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल है। जिसमें उन्होंने इल्जाम लगाया है कि गुना जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष जाकिर खान उनसे मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल के नाम पर पैसों की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता युवक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट... की तर्ज पर मप्र वक्फ बोर्ड की जायदाद से लूट खसोट जारी है। बोर्ड की कृषि भूमियों के नाम पर अवैध वसूली का धंधा अब जिला वक्फ कमेटी अध्यक्षों ने तेज कर दिया है। वर्षो से वक्फ की कृषि भूमि पर नियमानुसार खेती कर रहे गरीब किसानों को एक भाजपा नेता द्वारा दबाव डालकर पैसों की मांग की जा रही है। उसका तर्क है कि इस पैसे को जोड़कर मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष तक पहुंचाना होता है। 
विज्ञापन


मामला गुना जिले के ग्राम लहरकोता का है। यहां के निवासी छुट्टन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल है। जिसमें उन्होंने इल्जाम लगाया है कि गुना जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष जाकिर खान उनसे मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल के नाम पर पैसों की मांग कर रहा है। छुट्टन का कहना है कि मप्र वक्फ बोर्ड के आधिपत्य की कृषि भूमि उनके पास लंबे समय से किराए पर है, जिस पर वे खेती करके अपने परिवार का लालन पालन करते आए हैं। छुट्टन शाह ने इस मामले की शिकायत थाना म्याना को करते हुए लिखा है कि जाकिर उनसे 65 हजार रुपए की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर वह छुट्टन को जमीन से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। छुट्टन का कहना है कि वह मप्र वक्फ बोर्ड को नियमानुसार किराया अदा कर रहा है। जिससे संबंधित रसीदें और अन्य कागज भी उसके पास मौजूद हैं। 

बोर्ड ने हाल ही में की है नीलामी
मप्र वक्फ बोर्ड ने कुछ महीने पहले ही प्रदेशभर की कृषि भूमियों की नीलामी की है। अनेक स्थानों पर मौजूद सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को नीलाम करने के पीछे बोर्ड की मंशा वक्फ प्रॉपर्टी से आमदनी बढ़ाने की है। इस अतिरिक्त आमदनी को बोर्ड जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर खर्च करना चाहता है। कृषि भूमियों की नीलामी के दौरान बोर्ड ने अधिकांश जमीनें बरसों से किरायादार रहे किसानों को प्राथमिकता देते हुए आवंटित की है। इस नीलामी में विवादास्पद जमीनों को भी अलग रखते हुए इनके लिए प्रक्रिया नहीं की है। 
विज्ञापन


पहले भी हुए हैं ऐसे मामले
सूत्रों का कहना है कि मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के नाम पर अवैध वसूली का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले हो चुके हैं। तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान के नाम पर करोड़ों रुपए की डील का एक मामला जबलपुर से उजागर हुआ था। वायरल वीडियो में जबलपुर वक्फ से जुड़े लोग अध्यक्ष के नाम पर करोड़ों की डील करते नजर आए थे। इस मामले के उजागर होने के बाद न सिर्फ डील खटाई में पड़ गई थी, बल्कि जबलपुर वक्फ से जुड़े इन लोगों को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था।

इनका कहना है 
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। लेकिन अगर वक्फ से जुड़े किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह की कोई गतिविधि प्रूफ होती है तो उसके खिलाफ निश्चित ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भर के वक्फ से जुड़े लोगों से निवेदन है इस प्रकार की किसी भी अनैतिक मांग की सूचना तत्काल बोर्ड को देना चाहिए। 

विज्ञापन

डॉ सनव्वर पटेल,
अध्यक्ष, मप्र वक्फ बोर्ड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें