फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 18 जिलों की 75 सीट पर कांग्रेस 'शून्य', सैलाना छोड़ बाकी पर भाजपा का कब्जा

Wed, 06 Dec 2023 11:57 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा की जीत वाले 18 जिलों में से छह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और रोड शो हुआ था। इसमें इंदौर, बैतूल, रतलाम, दमोह, नीमच और शाजापुर जैसे जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। प्रदेश के 18 जिलों की 75 सीटों में से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। इसमें सैलाना की सीट छोड़ बाकी 74 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पिछली बार भाजपा इन 75 में से 47 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा भी मोदी लहर के बावजूद छिंदवाड़ा और हरदा जिलों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 163 सीटें जीती हैं। भाजपा की इस आंधी में कांग्रेस विदिशा, राजगढ़, सीहोर, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, नीमच, रतलाम, शाजापुर, दमोह, पन्ना, कटनी, नरसिंहपुर सिंगरौली, शहडोल इन 18 जिलों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। 

बैतूल की पांचों सीटें झपटी
पिछली बार इंदौर की नौ सीटों में से चार पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार सभी नौ सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। इसी तरह पिछली बार बैतूल में कांग्रेस की पांच में से चार सीटें थीं, लेकिन इस बार सभी सीटों पर भगवा रंग जीत गया। पिछली बार बुरहानपुर की हारी दो सीटों पर भाजपा ने फिर कब्जा कर लिया है। वहीं, नीमच की तीन, सीहोर की चार, नर्मदापुरम की चार, सिंगरौली और शहडोल की तीन-तीन सीटों पर भाजपा अपना प्रदर्शन फिर दोहराना में सफल रही है।  
विज्ञापन


18 जिलों में छह पर मोदी की रैली 
भाजपा की जीत वाले 18 जिलों में से छह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और रोड शो हुआ था। इसमें इंदौर, बैतूल, रतलाम, दमोह, नीमच और शाजापुर जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों की 29 सीटों में से पार्टी ने पिछली बार 15 सीटें जीती थीं। इस बार सभी 28 सीटों पर पार्टी ने कब्जा कर लिया। रतलाम के सैलाना की सीट पर एकमात्र भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने जीत दर्ज की है। 

इन दो जिलों में भाजपा को नहीं मिली सीट 
भाजपा की लहर के बीच छिंदवाड़ा और हरदा दो जिलों में पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी सभी सातों सीटें हार गई। वहीं, हरदा जिले में भाजपा की दोनों सीटें कांग्रेस छीनने में कामयाब रही है। यहां पर हरदा सीट पर शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ही चुनाव हार गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें