फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लाड़ली बहना योजना की किस्त पर कांग्रेस का सवाल, जीतू पटवारी बोले- बहनों के खाते में पैसा नहीं आया

Fri, 11 Apr 2025 09:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की इस माह की किस्त नहीं आने से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार की मंशा और बजट प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घेरा है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की इस माह की किस्त नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने योजना की विश्वसनीयता और सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सोशल मीडिया पर घेरा। पटवारी ने लाभार्थियों की आयु सीमा घटाने और योजना की राशि 3000 करने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: डॉ. निधिपति सिंघानिया को फेलोशिप सम्मान, भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसा नहीं आया, जबकि पहले बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर इस दिन का प्रचार किया जाता था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या सरकार की नीयत बदल गई है या फिर बजट की हालत खराब हो गई है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा में सरकार की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद पोर्टल से हटाए जा चुके हैं। इसके अलावा, 60 वर्ष की उम्र पार कर चुकीं 3,19,991 महिलाओं के नाम भी योजना से बाहर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: पीएम मोदी आज आएंगे ईसागढ़ के आनंदपुर धाम, गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे

आयु सीमा घटाने और राशि 3000 करने की मांग
पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि योजना की पात्रता की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की जाए और अधिकतम आयु 60 की बजाय 65 वर्ष तय की जाए। साथ ही उन्होंने वादा पूरा करने की बात कहते हुए 3000 प्रतिमाह की राशि तत्काल लागू करने की मांग की। कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर वादा निभाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने केवल चुनाव के वक्त झूठे वादे किए थे, लेकिन अब बहनों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें