फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस ने बुधनी से किरार नेता राजकुमार पटेल और विजयपुर से आदिवासी मल्होत्रा को बनाया प्रत्याशी

Sun, 20 Oct 2024 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुधनी सीट पर राजकुमार पटेल और विजयपुर में मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और राजकुमार पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। 13 नवंबर को होने वाले इन उपचुनावों के लिए रविवार को कांग्रेस ने भी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मल्होत्रा ने तीन माह पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ली है। दरअसल, 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 44 हजार वोट प्राप्त किए थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। बता दें, एक दिन पहले भाजपा ने बुधनी से रमाकांत भार्गव और विजयपुर से रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है। अब जब भाजपा और कांग्रेस ने दोनों सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है। 
विज्ञापन


बुधनी में मुकाबला होगा रोमांचक
बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है। पटेल किरार समाज अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं, जो इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में मौजूद हैं। पटेल मूलत: सीहोर के बखतरा के रहने वाले हैं। पटेल 1993 में इस सीट से विधायक रह चुके हैं, इसलिए उनका नाम क्षेत्र में काफी परिचित है। वे कांग्रेस सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। पटेल ने हमीदिया आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से एलएलबी और एमए की पढ़ाई की है। पटेल का मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव से होगा। भार्गव सामान्य वर्ग से है। उनको शिवराज का करीबी माना जाता है। बुधनी को पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है। 

विजयपुर में भाजपा को मिलेगी टक्कर 
कांग्रेस ने इस सीट पर मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है, जो 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे थे। आदिवासी बहुल इस सीट पर आदिवासी समाज ही हार-जीत का फैसला करता है। मल्होत्रा को आदिवासी समाज से आते है, जिससे यहां मुकाबला दिलचस्प होगा। मल्होत्रा ने तीन माह पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ली है। 43 वर्षीय मुकेश मल्होत्रा कराहल तहसील के सिलपुरी गांव के रहने वाले है। उन्होंने एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है। उनके पास वर्ष 2013 में मध्यप्रदेश शासन में सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा था। वर्तमान में ग्राम पंचायत सिलपुरी के सरपंच है।  श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर भाजपा ने छह बार कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले रामनिवास रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। रावत ओबीसी वर्ग से आते है। रावत अब भाजपा में शामिल हो गए हैं और वर्तमान में वन मंत्री के पद पर हैं। 
विज्ञापन


सपा ने कांग्रेस के बागी को बुधनी में बनाया प्रत्याशी
बता दें बुधनी और विजयपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। इसबी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने वाली समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के बागी नेता अर्जुन आर्य को प्रत्याशी बनाया है। अर्जुन ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर असहमति का असर अब मध्य प्रदेश के चुनावी समीकरणों पर भी दिख रहा है। 

नामांकन प्रक्रिया जारी
सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, और 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें