फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: राजधानी में सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालों पर सख्त हुआ प्रशासन,  24 घंटे में करीब 20 लोगों को पकड़ा

Sun, 20 Oct 2024 07:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है और केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों में नशा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब और गांजा पीने वाले करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रातीबड़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कलखेड़ा रातीबड़ के पास दो युवक गांजा पी रहे हैं। इलाके में भ्रमण कर रही पुलिस टीम गवाहों को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।  पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दुर्गेश पांडेय और संदीप कौल बताए। पुलिस ने उनके पास से गांजा पीने वाली चिलम और लाइटर समेत अन्य सामान जब्त किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में भी लोगों को पकड़ा
इधर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में बागसेवनिया में तीन, शाहजहांनाबाद में दो, हनुमानगंज और गौतम नगर एक-एक, मंगलवारा में दो और निशातपुरा में तीन लोगों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं मिसरोद पुलिस ने ग्यारह मील ब्रिज के पास आकाश मीना और अजय मीना से 5500 रुपए की अवैध शराब जब्त की है।आरोपी कार में अवैध शराब रखकर ले जा रहे थे। इसी प्रकार गुनगा थाना पुलिस ने खेड़ी पुलिया के पास देवेंद्र अग्रवाल से डेढ़ हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें