फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कमिश्नर, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 31 जनवरी और 1 फरवरी को

Mon, 16 Jan 2023 06:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस में वन टू वन चर्चा करेंगे। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भोपाल बुलाया गया है। पहले दिन सीएम कमिश्नर और कलेक्टर्स से बात करेंगे। इसके बाद अगले दिन आईजी और एसपी से चर्चा करेंगे। कोरोना के बाद पहली बार फिजिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 31 जनवरी और 1 फरवरी को कमिश्नर, कलेक्टर्स कॉफ्रेंस आयोजित की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक शामिल होंगे। इस कॉफ्रेंस में सीएम शिवराज प्रदेश में कानून व्यवस्था और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस में वन टू वन चर्चा करेंगे। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भोपाल बुलाया गया है। पहले दिन सीएम कमिश्नर और कलेक्टर्स से बात करेंगे। इसके बाद अगले दिन आईजी और एसपी से चर्चा करेंगे। कोरोना के बाद पहली बार फिजिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इससे पहले दो बार कॉन्फ्रेंस स्थगित हो चुकी हैं। 16 और 17 जनवरी को कॉन्फ्रेंस आयोजित होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। बैठक को लेकर सभी विभागों से पहले ही जानकारी भेजने के लिए कहा गया था।
 
 कॉन्फ्रेंस में पेसा नियम क्रियान्वयन, सीएम राइज स्कूल का संचालन, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण योजना के क्रियान्वयन, शिशु-मातृ मृत्युदर कम करने , आयुष्मान निरामय योजना, बाल अपराध के नियंत्रण की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें