मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शाजापुर जिले के मक्सी में आयोजित कार्यक्रम में 8,174 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान, मक्सी से होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नए उद्योगों की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेज और निर्णायक गति मिल रही है।