मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा संस्कृति विभाग द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था को सशक्त करना है। मध्यप्रदेश से पहली बार आयोजित हो रही इस विशेष यात्रा में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 1100 श्रद्धालु शामिल होंगे। यह विशेष ट्रेन भोपाल के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन से भी यात्रियों को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ धाम में दर्शन, पूजन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।