फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे

Thu, 04 Apr 2024 01:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के 400 सीट संविधान बदलने चाहिए वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जुट गए है। भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे पर सियासी बयानबाजी कर वोटरों को साधने में जुट हुए है। इसी कड़ी में राहुल गांधी के संविधान बदलने 400 सीट चाहिए वाले बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम चुनाव नहीं लड़ रहे, लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि संविधान में 370 जैसी गलत धारा थी, जिसे बदलना चाहिए था तो उसे कश्मीर की बेहतरी के लिए बदलकर दिखाया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है। किसान, युवा, गरीब मजदूर सब की जिंदगी बदलना, उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में नरेंद्र मोदी की सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अपने अंदर झांक कर देखें, जब वह संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान बदलने का परिणाम ही रहा की तीन तलाक जैसे निर्णय को कांग्रेस ने बदल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अतीत रहा है, जब आपातकाल जैसे खराब समय में उन्होंने जिस प्रकार से ज्यूडिशियरी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका भी अतीत का एक लंबा इतिहास है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना ही कहना चाहूंगा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर चलना चाहती है। सभी लोगों की बेहतरी के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यंत आवश्यकता है। इसी कारण से हम इस चुनाव में पूरी ताकत से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें