फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नवीं के छात्र ने घर की छत से कूदकर दी जान,परिजनों ने स्कूल पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 04 Mar 2024 10:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मृतक के पिता ने मध्य प्रदेश की पुलिस और सरकार से स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने स्कूल में प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
मृतक अतुलित पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले कक्षा नवीं के छात्र ने सोमवार दोपहर को स्कूल से आने के बाद अपने मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र के परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, सुसाइड नोट नहीं मिलने से छात्र के इस अप्रिय कदम के कारणों का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


घर के इकलौते चिराग की इस तरह दर्दनाक मौत के कारण पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोलार थाना पुलिस के अनुसार अतुलित पांडेय पुत्र नरेंद्र पांडेय (15) विशल टावर, कोलार में परिवार के साथ रहता था। अतुलित पांडेय कोलार क्षेत्र में स्थित ओरियन स्कूल स्कूल में कक्षा नवीं का छात्र था। सोमवार सुबह अतुलित घर से प्रसन्न मन से स्कूल गया था। वहां से करीब दो बजे घर आया और स्कूल बैग रखने के बाद वह अपने फ्लैट की छत पर चला गया। घर में अतुलित की मां, बहन और दादा जी थे। घर वालों को लगा कि वह खेलने गया होगा। कुछ देर बाद वह अपने बिल्डिंग की तीन मंजिल ऊपर छत से नीचे धड़ाम से गिरा। इसके बाद परिजनों को उसके गिरने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसियों की मदद से परिजन उसे पास के एक निजी अस्पताल लेकर दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचे। जहां कुछ देर जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
पुलिस के अनुसार अतुलित पांडेय के पिता नरेंद्र पांडेय गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। छात्र के पास से सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन मृतक के पिता ने मध्य प्रदेश की पुलिस और सरकार से स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने स्कूल में प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें