सिया कार्यालय में ताला लगाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को हटा दिया है। साथ ही, चंद्रमौली शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशसन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आदेश में डॉ. कोठारी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को राजभवन से हटाकर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। उमा माहेश्वरी आर अब केवल ओएसडी सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी का दायित्व संभालेंगी, एप्को की जिम्मेदारी हटा दी गई है।