फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बसपा ने मारी बाजी, विधानसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Thu, 10 Aug 2023 08:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले पहली सूची में सात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।  इसमें छह सामान्य सीटें और एक अनुसूचित जाति के उम्मीदवार की घोषणा की गई।
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में बाजी मार ली है। बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले पहली सूची में सात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।  इसमें छह सामान्य सीटें और एक अनुसूचित जाति के उम्मीदवार की घोषणा की गई। 
विज्ञापन


बसपा की सूची के अनुसार मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र से बलवीर सिंह दंडोतिया, निवाड़ी से अवधेश प्रताप सिंह राठौड़, छतरपुर की राजनगर से रामराजा पाठक, सतना की रैगांव से देवराज अहिरवार, सतना जिले की रामपुर बघेलान से मणिराज सिंह पटेल, रीवा की सिरमौर से विष्णु देव पांडे और रीवा जिले की सिमरिया से पंकज सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें, एक दिन पहले ही बसपा ने राजधानी भोपाल में आदिवासी और दलितों पर अत्याचार को लेकर राजभवन के घेराव के इरादे से प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें