फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विकास यात्राओं की रिपोर्ट के साथ बीजेपी ने 52 जिला अध्यक्षों और पदाधिकारी को तलब किया

Thu, 23 Feb 2023 08:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विकास यात्रा के दौरान कई विधानसभा में लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसको बीजेपी ने गंभीरता से लिया है। अब बैठक में लोगों की नाराजगी दूर करने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में है। इसके साथ ही बीजेपी चुनावी मोड में काम कर रही है। बीजेपी ने शिवराज सरकार की तरफ से निकाली जा रही विधानसभा वार विकास यात्राओं की रिपोर्ट के साथ सभी 52 जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को भोपाल बुलाया है। प्रदेश बीजेपी ने रविवार को सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों की भोपाल में बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने विकास यात्राओं की विधानसभा वार रिपोर्ट तैयार कराई है। इन रिपोर्ट और पदाधिकारियों के फीडबैक के आधार पर बीजेपी संगठन को विस्तार और मजबूत करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


जनता की नाराजगी दूर करने बनेगी रणनीति
विकास यात्रा के दौरान कई विधानसभा में लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसको बीजेपी ने गंभीरता से लिया है। अब बैठक में लोगों की नाराजगी दूर करने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाने पर चर्चा होगी। वहीं, कमजोर प्रदर्शन वाले जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में अपनी स्थिति सुधारने के लिए कहा जाएगा।
  
बूथ को मजबूत करने पर फोकस
वहीं, बीजेपी 2018 की भूल दोबारा नहीं करना चाहती है। इसके लिए बीजेपी को फोकस अपने बूथों को मजबूत करने पर है। इसके लिए बूथ विस्तारक अभियान भी चलाया जा रहा हैं। जिसमें पदाधिकारियों को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है। एप पर ही पदाधिकारियों से संगठन अब गतिविधियों की जानकारी लेगा। इसकी भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


25 फरवरी तक निकलेगी विकास यात्रा 
शिवराज सरकार प्रदेश में विकास यात्राएं निकाल रही हैं। 5 फरवरी से शुरू विकास यात्राएं 25 फरवरी तक निकलेंगी। विकास यात्राओं के दौरान जनप्रतिनिधि लोकार्पण और शिलान्यास के कार्य कर रहे है। यात्रा में कई जगह योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं नहीं होने पर यात्रा को जनता की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। अब बीजेपी लोगों के आक्रोश को दूर करने की रणनीति पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें