फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में BJP का डिजिटल प्रयोग, पहली बार व्हाट्सएप ग्रुप प्रभारी की नियुक्ति

Mon, 18 Nov 2024 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश में संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए नई पहल की है। पहली बार प्रदेश में व्हाट्सएप प्रमुख की नियुक्ति की गई है। भोपाल निवासी राजकुमार चौरसिया को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस कदम का उद्देश्य पार्टी के विचार और सरकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन
वीडी शर्मा राजकुमार चौरसिया को मिठाई खिलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक डिजिटल संपर्क स्थापित करने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे, जिनके जरिए पार्टी की योजनाएं और नीतियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। राजकुमार चौरसिया को प्रदेश का पहला व्हाट्सएप प्रमुख बनाया गया है। वे राजधानी भोपाल के बूथ क्रमांक 223 के प्रभारी भी होंगे। चौरसिया मूल रूप से रायसेन जिले के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले 30 वर्षों से भोपाल में रह रहे हैं। उन्होंने एमएससी की पढ़ाई की है और वर्तमान में प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह पहल पार्टी के विचारों और योजनाओं को डिजिटल माध्यम से तेजी से जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है। व्हाट्सएप जैसे प्रभावी माध्यम का इस्तेमाल पार्टी और जनता के बीच संवाद बढ़ाने के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन


65,000 व्हाट्सएप प्रमुख बनाने की योजना
भाजपा ने प्रदेशभर में 65,000 से अधिक व्हाट्सएप प्रमुख नियुक्त करने की योजना बनाई है। हर पोलिंग बूथ पर 12 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए, व्हाट्सएप प्रमुख, मन की बात प्रमुख, हितग्राही प्रमुख और पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें