फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजयुमो नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पद से इस्तीफा, कांग्रेस पर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

Mon, 18 Nov 2024 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बालाघाट में भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे पर दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दूसरी तरफ से कांग्रेस नेता ने एफआईआर की कॉपी को सार्वजनिक कर दिया। इस पर कांग्रेस नेता पर पीड़िता की पहचान उजागर करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा नेता भूपेंद्र सोहागपुरे पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, इस घटना पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एफआईआर की कॉपी ही अपलोड कर पीड़िता की पहचान उजागर कर दी, जिससे उन पर पीड़िता की पहचान उजागर करने के सवाल उठ रहे हैं।  भाजयुमो नेता भूपेंद्र सोहागपुरे ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने लिखा कि मेरे ऊपर एक महिला ने फर्जी मामला बनाया है। मेरी वजह से संगठन की छवि खराब न हो, इसलिए जब तक मैं न्यायालय से न्याय प्राप्त न कर लूं, अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। वहीं, इस मामले पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने उजागर की पीड़िता की पहचान
इस विवाद को और बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एफआईआर की कॉपी साझा की, जिसमें पीड़िता का नाम और जाति का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ इस प्रकार का अनाचार क्या उचित है। यह प्रदेश में लगातार हो रहा है। हालांकि, मुकेश नायक के सोशल मीडिया पर पीडिता के नाम का उल्लेख करने से उन पर भी सवाल उठे। कानून यौन अपराध मामलों में पीड़िता की पहचान उजागर करने से रोकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें