फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस की टिकट के एलान से पहले संभावित उम्मीदवारों का सरेंडर, अरुणोदय चौबे का चुनाव लड़ने से इनकार

Sun, 10 Mar 2024 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में मची भगदड़ के बीच अब लोकसभा चुनाव के टिकटों के एलान से पहले ही संभावित दावदारों ने सरेंडर करना शुरू कर दिया है। सागर लोकसभा क्षेत्र से दावेदार माने जा रहे अरुणोदय चौबे ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी उनके नाम पर विचार ना करें। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 24 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। इस बीच सागर लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी अरुणोदय चौबे ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। चौबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय साथियों...सागर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से व्यक्तिगत कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रहा हूं। इस विषय में पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ एवं  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अवगत करा दिया है कि मेरे नाम पर विचार न किया जाये। सागर लोक सभा जनता की सेवा एवं क्षेत्र की तरक्की करने  में मेरी सहभागिता सदैव रहेगी, यही मेरा संकल्प है। 
विज्ञापन


बता दें खुरई में करीब दो साल पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए थे। दोनों के बीच जमकर झड़प हुई थी। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अरुणोदय चौबे पर केस दर्ज हुए थे। उस समय उनको पार्टी का साथ नहीं मिला था। इस बात से नाराज अरुणोदय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले अक्टूबर 2023 में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए।  अरुणोदय चौबे ने साल 2008 में भूपेंद्र सिंह को चुनाव हरा दिया था। हालांकि इसके बाद 2012 और 2018 में उनको हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें