फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

Mon, 10 Jul 2023 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरकार ने चुनाव से पहले नौ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें  2012 बैच के आईएएस अवधेश कुमार शर्मा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त से कलेक्टर टीकमगढ़ बनाया। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश चुनाव के पहले प्रदेश सरकार ने नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर को बदला गया है। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अभय अरविंद बेडेकर को इंदौर जिले के अपर कलेक्टर से अलीराजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किए गए। आदेश के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार माकिन को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव पद से हटाकर दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, 2011 बैच के आईएएस संजय कुमार को दतिया कलेक्टर की जगह श्योपुर का कलेक्टर, 2012 बैच के आईएएस अवधेश कुमार शर्मा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त से कलेक्टर टीकमगढ़, 2012 बैच के आईएएस सुभाष कुमार द्विवेदी को कलेक्टर टीकमगढ़ से कलेक्टर अशोकनगर, 2013 बैच की आईएएस उमा महेश्वरी आर को अशोक नगर कलेक्टर से मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2013 बैच के आईएएस राघवेंद्र सिंह को कलेक्टर अलीराजपुर से कलेक्टर आगर मालवा, 2013 बैच के आईएएस कैलाश वानखेड़े को कलेक्टर आगर मालवा से उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। 2013 बैच के शिवम वर्मा को श्योपुर कलेक्टर से हटाकर मध्यप्रदेश शासन उपसचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें