फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: RGPV के पूर्व कुलपति-कुलसचिव समेत तीन की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार का ईनाम घोषित

Wed, 03 Apr 2024 05:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (आरजीपीवी) के पूर्व कुलपति, पूर्व कुलसचिव समेत तीन की गिरफ्तारी को लेकर ईनाम घोषित किया गया है। तीनों पर तीन-तीन हजार रुपए का ईनाम रखा गया है। साथ ही इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
भोपाल आरजीपीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी नगर पुलिस ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. मोहन सेन की रिपोर्ट पर पिछले दिनों तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता, तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत, तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा के साथ ही कुमार मयंक और दलित संघ सोहागपुर समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। आरोपियों पर यूनिवर्सिटी की 19.48 करोड़ रुपये की राशि निजी खातों में ट्रांसफर किए जाने के आरोप थे।
विज्ञापन


प्रकरण की जांच के दौरान आरोपी कुमार मयंक को पिछले महीने 22 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। आरोपी सुनील कुमार, आरएस राजपूत और ऋषिकेश वर्मा के निवास स्थान और अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस उपायुक्त जोन क्रमांक-4 ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम की राशि बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल के पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही आरोपी सुनील कुमार गुप्ता एवं आरएस राजपूत के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए नियमानुसार पत्र प्रेषित किया गया है। जल्द ही दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें