फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बैरसिया में करोड़ों की सड़क एक हफ्ते में उखड़ी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, मंत्री बोले कार्रवाई करेंगे

Thu, 11 Jul 2024 11:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के बैरसिया में करोड़ रुपये में बनी नई सड़क एक सप्ताह के अंदर ही उखड़ने लगी। इसका एक वीडियो कांग्रेस नेता ने वायरल किया। इस पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने वीडियो शेयर कर कहा कि जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
भोपाल के बैरसिया में करोड़ों की सड़क दो दिन में उखड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शहरों की सड़कों के निर्माण पर करोड़ो रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सड़क निर्माण और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बारिश के साथ ही सड़कों की गुणवत्ता के दावों की पोल खुलना शुरू हो गई है। ऐसा ही एक मामला भोपाल जिले के बैरसिया तहसील से सामने आया है। दो दिन पहले बनी सड़क हाथ से उखड़ रही है। इसको लेकर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क को हाथ से उखाड़ता एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। वह वीडियो में कहते सुना जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग ने ग्राम बौरीखां में सड़क का निर्माण कराया है। सड़क दो दिन में उखड़ गई। वीडियो में वरिष्ठ अधिकारियों से सड़क की जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यही मोदी जी की गारंटी है? क्या यही वॉशिंगटन से अच्छी सड़कें हैं? वहीं, इस मामले में लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने वीडियो शेयर कर कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


क्या यह है वॉशिंगटन से अच्छी सड़क : अरुण यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा कि क्या यही मोदी जी की गारंटी है? क्या यही वॉशिंगटन से अच्छी सड़के है? 
 

तत्काल कार्रवाई होगी : राकेश सिंह
लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर लिखा कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। जांच दल कल मौके पर पहुंचेगा और परीक्षण के उपरांत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें