फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में 67 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 331 पहुंची, जबलपुर में एक मौत

Wed, 19 Apr 2023 10:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 67 संक्रमित मिले है। भोपाल में सबसे ज्यादा 20 पॉजिटिव है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में 67 नए केस मिले है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 331 पहुंच गई है। जबलपुर में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। 
विज्ञापन


बुधवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 67 संक्रमित मिले है। भोपाल में सबसे ज्यादा 20 पॉजिटिव है। इसके अलावा ग्वालियर में 8, हरदा में 1, इंदौर में 10, जबलपुर में 8, खंडवा में 1, रायसेन में 2, राजगढ़ में 7, सागर में 5, सीहोर में 5 संक्रमित मिले है।

रिपोर्ट के अनुसार 57 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अब तक 10 लाख 55 हजार 797 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 44 हजार 686 लोग हो चुके है। कोरोना के कारण सरकारी आकड़े के अनुसार अब तक 10 हजार 780 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें