फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: देश में सबसे गर्म रहा खजुराहो, सीजन में पारा पहली बार 44 पार, 21 जिलों में बारिश का भी अलर्ट

Wed, 19 Apr 2023 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश में सबसे गर्म दिन खजुराहो में रहा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रात दमोह की रही। यहां 26.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: खजुराहो में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम अजीब ही चल रहा है। खजुराहो जहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहा तो राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। बुधवार तड़के 3 बजे भोपाल में आधे घंटे तक गरज-चमक के साथ तेज पानी गिरा। सुबह 7 बजे भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। छिंदवाड़ा में भी मंगलवार देर रात आंधी के साथ पानी गिरा। सीहोर और शाजापुर में भी बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को भी प्रदेश के 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। खजुराहो का तापमान देशभर में सबसे ज्यादा रहा। प्रयागराज में भी खजुराहो जितना तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि भोपाल, धार, इंदौर, रायसेन, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, विदिशा, नर्मदापुरम, सीहोर, बड़वानी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं वर्षी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। जो बता रहा है कि भोपाल, धार, इंदौर, रायसेन, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, विदिशा, नर्मदापुरम, सीहोर, बड़वानी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, सिवनी जिलों में वज्रपात होने की आशंका है। साथ ही तेज गति से हवा भी चलेगी। 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन रात का पारा उछला है। नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तक ऊपर गया है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन खजुराहो में रहा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रात  दमोह की रही। यहां 26.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर
शहर अधिकतम तापमान बीते 24 घंटें में अंतर
खजुराहो 44.5 (+1)
नौगांव 42.5 (+1.2)
सीधी 41.6 (0)
सतना 41.5 (-0.6)
दमोह 41.4 (-1.8)
   
प्रदेश में सबसे गर्म रात वाले शहर
शहर न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटें में अंतर
दमोह 26.2 (+2.2)
नर्मदापुरम 26.1 (+1.6)
सीधी  26 (+0.8)
छिंदवाड़ा 25.6 (+4.2)
टीकमगढ़ 25.5 (+0.5)

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
इंदौर 38 24.4
भोपाल 39.8 24.8
ग्वालियर 40.1 22.4
जबलपुर 39.3 23.4    

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने के अलावा ऊपर के स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं पश्चिमी बना हआ है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी मिल रही है। नमी के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल बने हुए हैं। साथ ही गरज-चमक की स्थिति बन रही है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। बादल बने रहने के साथ वर्षा होने के कारण अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट भी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण शुक्रवार से तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें