फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 30 घंटे में 60 हजार आवेदन, 1 अगस्त से शुरू होगा युवाओं का प्रशिक्षण

Wed, 05 Jul 2023 08:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश सरकार के कौशल विकास विभाग और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के साथ गुरुवार को दिल्ली में फिक्की हाउस में एक कार्यशाला आयोजित की गई। वहीं, अगले दिन शुक्रवार को  कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के साथ मध्य प्रदेश भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के पोर्टल का शुभारंभ के 30 घंटे में 60 हजार आवेदन आ गए है। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन रीवा जिले से 3139 आए है। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में योजना का पोर्टल एमएमएसकेवाय.एमपी.जीओवी लांच किया था। इसमें 10 हजार 739 प्रतिष्ठानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जहां करीब 37 हजार प्रशिक्षण की रिक्तियां है। इसके लिए अब तक करीब 60 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। सरकार ने 1 अगस्त से युवाओं का प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी की है। इसके पहले सरकार, प्रतिष्ठान और युवाओं के बीच अनुबंध शुरू हो जाएगा। इसको लेकर सरकार की तरफ से अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन


दूसरे राज्यों के प्रतिष्ठानों को आकर्षित करने कार्यशाला कल 
प्रदेश सरकार के कौशल विकास विभाग और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के साथ गुरुवार को दिल्ली में फिक्की हाउस में एक कार्यशाला आयोजित की गई। वहीं, अगले दिन शुक्रवार को  कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के साथ मध्य प्रदेश भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य सीखो कमाओ योजना में ज्यादा से ज्यादा दूसरे राज्यों के बड़े प्रतिष्ठानों को शामिल कराना है। ताकि प्रदेश के युवाओं को दूसरे राज्यों की बड़ी कंपनियों में भी प्रशिक्षण के अवसर बढ़ सके। दोनों क कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीसी के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों से चर्चा करेंगे। 

सबसे कम अलीराजपुर से आए आवेदन 
योजना में 30 घंटे में प्रशिक्षण के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें रीवा से सबसे अधिक 3139 आवेदन आए है। वहीं, अलीराजपुर से सबसे कम 183 आवेदन आए है। इसके अलावा भोपाल से 1980, बालाघाट से 1209, भिंड से 1122, छतरपुर से 1695, छिंदवाड़ा से 1297, दमोह से 1964, गुना से 1314, ग्वालियर से 1968, होशंगाबाद से 1067, इंदौर से 1176, जबलपुर से 2156, कटनी से 1205, मंदसौर से 1396, मुरैना से 1354, नरसिंहपुर से 1457, रायसेन से 1189, राजगढ़ से 1391, सागर से 2854, सतना से 2651, सीहोर से 1588, सिवनी से 1143, शहडोल से 1013, शिवपुरी से 1443, सिधी से 1167, टीकमगढ़ से 1087, उज्जैन से 1411 और विदिशा से 1647 आवेदन आए है। इसके अलावा बाकी जिलो से 1 हजार से कम आवेदन अब तक मिले है। 
विज्ञापन


20 राज्यों के प्रतिष्ठानों ने दिखाई रूचि 
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में 20 राज्यों के प्रतिष्ठानों ने रूचि दिखाई है। इसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिलली, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटका, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, तेलंगाना, ओडिया, आंध्रप्रदेश, बिहार, आसाम, हिमाचल प्रदेश, केरला, झारखंड, दादर एंड नागर हवेली, गोवा और जम्मू एंड कश्मीर के प्रतिष्ठान शामिल है। 

यह है योजना के लिए पात्रता 
योजना में करीब 700 से अधिक कोर्सेस में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में 18 से 29 वर्ष आयु तक के मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी पात्र है। योजना में 12वीं पास – 8 हजार प्रतिमाह, आईटीआई उत्तीर्ण – 8500 हजार प्रतिमाह, डिप्लोमा उत्तीर्ण – 9000 हजार प्रतिमाह, ग्रेजुएशन या उच्च उत्तीर्ण – 10 हजार प्रतिमाह रुपए मानदेय दिया जाएगा। कोर्सेस का प्रशिक्षण का समय तीन माह से एक साल तक का है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें