फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के पहले दिन हुए 1,02,406 रजिस्ट्रेशन

Wed, 10 May 2023 09:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को नारी सम्मान योजना के पहले ही दिन 1 लाख 2,406 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बता पीसीसी चीफ कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के परासिया से नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना लांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की भाजपा सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना शुरू की है। मंगलवार को नारी सम्मान योजना के पहले ही दिन 1 लाख 2,406 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बता पीसीसी चीफ कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के परासिया से नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


वहीं, पूरे प्रदेश के हर जिले में योजना को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लांच किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं योजना के प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से 9 मई की शाम 7 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन 1,02,406 फार्म भरे गए। जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक के नेता और कार्यकर्ता नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का कार्य संपादित कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि मप्र की समस्त महिला मतदाताओं से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जाएं और उन्हें इस योजना के लाभ से अवगत कराया जाए। वहीं, कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि महंगाई के दानव को अगर प्रदेश से हटाना है तो हर महिला को उसका सम्मान दिलाना होगा। नारी सम्मान योजना इस दिशा में एक पहल है।
विज्ञापन


हर घर पर लगा रहे स्टीकर
जैन ने बताया कि प्रत्येक घर पर नारी सम्मान योजना का स्टीकर लगा रहे हैं। साथ ही कमलनाथ सरकार के समय किए गए जनहित के कार्यों और विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के कार्य की जानकारी घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें