फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Mews: किर्गिस्तान में रह रहे छात्रों के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी, सीएम डॉ. यादव बोले-सकुल वापस आएंगे सभी

Thu, 23 May 2024 12:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परीक्षा के बाद सभी छात्र सकुशल घर आ जाएंगे। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने की छात्रों से मुलाकात कर उनका जाना हाल चाल जाना। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार किर्गिस्तान में रहकर अध्ययन कर रहे छात्रों की सुरक्षा और उनके कुशलक्षेम के लिए सजग है। हाल ही में किर्गिस्तान में स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण अशांति की स्थिति निर्मित हुई है। वर्तमान में किर्गिस्तान में मध्यप्रदेश के लगभग 1200 विद्यार्थी अध्ययनरत होकर हॉस्टलों में निवासरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया है। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र होने वाली परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी अपने घर वापस आ जाएंगे। 
विज्ञापन

 
राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाईन नम्बर
किर्गिस्तान में रह रहे बच्चों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाईन नम्बर जारी किए हैं।  विद्यार्थी किसी भी अप्रिय स्थिति में एवं किसी के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर स्वयं अथवा उनके परिजन सहायता के लिए हेल्प लाईन नम्बर 011-26772005 (मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली) एवं 0755-2708055, 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचूवेशन रूम, भोपाल ) पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने की छात्रों से मुलाकात
भारतीय दूतावास के दो अधिकारियों ने छात्रों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम लिया है। 22 मई को भारतीय राजदूत स्वयं छात्रों से मिले हैं। साथ ही छात्रों के अभिभावकों को सूचित किया है कि पिछले 24 घंटे में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है एवं वर्तमान में वहां स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें