फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: साल की विदाई कड़ाके की सर्दी के साथ होगी, पचमढ़ी सबसे ठंडा

Thu, 29 Dec 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: प्रदेश में 4.4 डिग्री तापमान के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा। 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में ठंडक बरकरार है। तापमान में गिरावट जारी है। हालांकि बीते 24 घंटे की तुलना में न्यूनतम तापमान बढ़ा है। एक दिन पहले 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया थो, जो अब 4.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में काफी गिरे। शेष सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में 4.4 डिग्री तापमान के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा। 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 24.7 9.4
इंदौर 24.8 10.3
जबलपुर 24.3 7.8
ग्वालियर 25.3 6.8
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे कि तापमान में गिरावट रही। रात के तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। पचमढ़ी में 4.4, नौगांव में 4.5, उमरिया में 5.6, रीवा में 6.6, दतिया-ग्वालियर में 6.8, रायसेन में 7, गुना में 7.4, मंडला में 7.5, राजगढ़-जबलपुर में 7.8, खजुराहो में 8.2, सतना में 8.3, दमोह में 8.6, उज्जैन-छिंदवाड़ा में 8.8, नरसिंहपुर में 9, धार में 9.2, भोपाल में 9.4, रतलाम में 9.6, बैतूल में 9.7, सीधी में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान में कहीं-कहीं गिरावट रही। खासतौर पर पूर्वी मप्र के कई शहरों में पारा लुढ़का है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 28, छिंदवाड़ा में 27.9, मंडला में 27.5, गुना में 27.1, दमोह-खंडवा में 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी बरकरार है। उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। जानकार बता रहे हैं कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से गुरुवार से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी, वर्षा होने की संभावना है। शनिवार को यह सिस्टम आगे बढ़ेगा और हवाओं का रुख उत्तरी होगा। इससे मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें