फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: मसूद निकले मालवा निमाड़ के दौरे पर, कार्यकर्ताओं को दे रहे जीत का मंत्र

Thu, 09 May 2024 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने गुरुवार को धार लोकसभा का रुख किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कई तहसीलों तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें जीत का मंत्र दिया। 
विज्ञापन
धार पहुंचे आरिफ मसूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के आखिरी चरण के चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है। जहां भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने निमाड़ मालवा इलाके में डेरा डाल रखा है, वहीं इस आखिरी चरण से कुछ खास निकालने की कवायद में दोनों दल जुट गए हैं।
विज्ञापन


राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने गुरुवार को धार लोकसभा का रुख किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कई तहसीलों तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें जीत का मंत्र दिया। आरिफ मसूद ने अपने दौरे की शुरुआत महू से की। यहां से पीथमपुर, सागौर कुटी, घाटाबिल्लोद, गुनावद होते हुए वे धार पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट मुजीब कुरैशी, सोहैल निसार, शाकिर खान समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया। धार की बैठक से फारिग होकर मसूद का काफिला आगे बढ़ा तो यह अमझेरा, मनावर, बाकानेर होते हुए धरमपुरी तक गया। इस दौरान जगह जगह विधायक मसूद का स्वागत किया गया।

नेता प्रतिपक्ष का जिला है धार
कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार जिले से ही संबंध रखते हैं। वे जिले की गंधवानी तहसील से सियासत करते हैं और इसी सीट से विधायक भी हैं। धार लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को सिंघार समर्थक ही माना जाता है। मनावर तहसील से जुड़े मुवेल ने आदिवासी वोट बैंक में अपनी गहरी पैठ बना रखी है।
विज्ञापन


मसूद हैं इकलौते मुस्लिम नेता
हालांकि इस विधानसभा में दो मुस्लिम विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील मौजूद हैं, लेकिन मसूद दूसरी बार के विधायक होने के साथ उनकी सियासत मुस्लिम समुदाय के आसपास केंद्रित रही है। स्थानीय भोपाल सीट के अलावा वे प्रदेश भर के मुस्लिमों की समस्याओं के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं। इसके चलते उनकी बेहतर पकड़ राजधानी से दूर दराज की सीटों पर भी मानी जाती है।

मुस्लिम बहुल है धार लोकसभा
प्रदेश की मुस्लिम बहुलता में धार जिला भी शामिल किया जाता है। यहां पीथमपुर, सागोर, धार, मनावर, धरमपुरी में मुस्लिम समुदाय की बहुलता है। इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों बदनावर, सरदारपुर, गंधवानी और कुक्षी में भी मुस्लिम वोटर मौजूद हैं।
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें