फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बच्चे से वोट डलवाने पर भोपाल जिला पंचायत सदस्य पर केस दर्ज, बूथ की पोलिंग पार्टी सस्पेंड

Thu, 09 May 2024 04:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैरसिया एसडीएम ने नाबालिग बच्चे से वोट डलवाने के मामले में भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर पर एफआईआर दर्ज कराई है। बूथ के पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी समेत पूरी पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया गया है। मेहर ने खुद सोशल मीडिया पर बेटे के वोट डालने का वीडियो शेयर किया था।
विज्ञापन
मप्र लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर द्वारा नाबालिग बेटे से वोट डलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। मामले में कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। आयोग को भी शिकायत की गई। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैरसिया एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विनय मेहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन




बता दें कि मेहर ने बैरसिया विधानसभा के खितवास स्थित मतदान क्रमांक-71 में वोट डाला था। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैरसिया एसडीएम ने एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले में पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी समेत पूरी पोलिंग पार्टी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, बूथ पर तैनात प्रधान आरक्षक संतोष को लाइन अटैच किया गया है।  

मेहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
बेटे के वोट डालने का वीडियो विनय मेहर ने ही अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत के बाद मेहर ने वीडियो डिलीट कर दिया।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने साधा निशाना- पूछा कोई कार्रवाई होगी 
इस मामले में कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को बच्चों का खिलवाड़ बना दिया है। भोपाल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने नाबालिग बेटे से वोट डलवाया। वोट डालते समय कस विनय मेहर ने वीडियो भी बनाया। वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया। कोई कार्रवाई होगी? 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें